क्यों राहुल को करना पड़ा मलिक का इंटरव्यू | Rahul Gandhi interviews Satyapal Malik – راہول گاندھی کو ستیہ پال ملک کا انٹرویو کیوں کرنا پڑا؟ راہول گاندھی نے ستیہ پال ملک کا انٹرویو کیا۔
पुलवामा और अदाणी का नाम आते ही मीडिया क्यों चुप हो जाता है और एक व्यस्त राजनेता राहुल गांधी को पत्रकार क्यों बनना पड़ता है, हम आज के वीडियो में इन दो पहलुओं पर बात करेंगे। क्योंकि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का इंटरव्यू किया है, उसमें जो बात निकल कर आई है उसे मीडिया ने उसे फिर से दबा दिया है। विपक्ष के सांसद राहुल गांधी पत्रकार बन कर उस मुद्दे को दोबारा से सतह पर लाने में सफल तो हो जाते हैं मगर जो पत्रकार हैं, वो इसे ख़बरों में शामिल न कर सत्ता पक्ष के मंत्री की तरह व्यवहार करते नज़र आते हैं। भारत के लोकतंत्र को अगर आप मीडिया की नज़र से देखेंगे तो बहुत अफ़सोस होगा। क्या गोदी मीडिया ने अब यह हालत कर दी है कि जनता के सवालों को और सरकार से पूछे जाने वाले सवालों को उठाने के लिए विपक्ष के नेताओं को पत्रकार बनना पड़ेगा?